फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will make Ram temple a nation temple: Dineshchandra

राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर का रूप देंगे: दिनेशचंद्र

Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Will make Ram temple a nation temple: Dineshchandra
मुजफ्फरनगर नई मंडी में पत्रकारों से वार्ता करते विहिप के केंद्रीय संरक्षक दिनेशचंद्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संरक्षक दिनेशचंद्र ने कहा कि राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर का रूप दिया जाएगा। मंदिर निर्माण में प्रत्येक जाति, संप्रदाय, धर्म के लोगों का सहयोग लिया जाएगा। देश के लाखों गांवों में विहिप कार्यकर्ता 11 करोड़ परिवारों से सीधे संपर्क करेंगे। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

नई मंडी में विहिप के विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में दिनेशचंद्र ने कहा कि हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है। मकर संक्रांति से 27 फरवरी तक धन संग्रह समिति घर-घर और गांव-गांव जाकर मंदिर निर्माण के लिए पैसा एकत्र करेगी। छोटा-बड़ा, गरीब-अमीर, पक्ष-विपक्ष, सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग लिया जाएगा। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण राष्ट्र मंदिर के रूप में होगा। देश के 11 करोड़ परिवारों को श्रीराम जन्म भूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, केंद्रीय मंत्री हरिशंकर, प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र, प्रांत सम्पर्क प्रमुख राधेश्याम विश्वकर्मा, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, जिले की धन संग्रह समिति के अध्यक्ष कुशपुरी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, डॉ चंद्र मोहन शर्मा, ब्रजेश कुमार, अजय गुप्ता, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर से कन्या कुमारी तक सबको जोडे़ंगे
दिनेश चंद्र ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में कश्मीर से कन्या कुमारी तक, अटक से कटक तक देश का कोई कोना नहीं छोड़ेंगे। अंडमान निकोबार, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश तथा कच्छ के रण से पर्वतीय क्षेत्रों तक संपूर्ण भारत में विहिप कार्यकर्ता पहुंचकर श्रीराम मंदिर का साहित्य देंगे तथा उनका सहयोग लेंगे। इस कार्य में हिंदू संगठन पूर्ण रूप से सहभागी बने हैं। दस, 100 और एक हजार की राशि कूपन से ली जाएगी। करोड़ों घरों में भगवान राम का चित्र भी पहुंचाएंगे।

नई पीढ़ी को बताएंगे राम मंदिर का इतिहास
दिनेश चंद्र ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि देश की नई पीढ़ी को राम मंदिर के इतिहास की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। 500 वर्ष लड़ाई लड़ी गई, हजारों लोग मंदिर आंदोलन में शहीद हुए तब जाकर यह दिन देखने को मिला। देश की कम से कम आधी जनसंख्या को घर-घर जाकर श्रीराम जन्म भूमि की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed