फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will make people aware on Happy Family Day

खुशहाल परिवार दिवस पर लोगों को करेंगे जागरूक

Mon, 21 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will make people aware on Happy Family Day
मुजफ्फरनगर। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी क्रम में 21 जून को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। जिसमें दंपति को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कार्यक्रम में दंपति भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसमें शामिल होने के लिए तीन समूहों को प्रोत्साहित किया जाना है। पहले समूह में हाई रिस्क प्रेगनेंसी एचआरपी वाली महिलाएं होंगी। दूसरे लक्षित समूह में नव विवाहित दंपति और तीसरे समूह में ऐसे योग्य दंपति को शामिल किया है।
विज्ञापन

इस विशेष दिन प्रत्येक चिकित्सा इकाई में नए और ऐसे दंपति जिन्हें परिवार नियोजन अपनाना चाहिए, उनको प्रेरित करने के लिए उनकी मुलाकात परिवार नियोजन के स्थायी साधन अपनाने वाले संतुष्ट दंपति से कराकर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव एक वर्ष से कम समय पहले हुआ है और उनकी प्रसव की स्थिति उच्च संकट गर्भावस्था की रही है। ऐसे जोड़ों को खुशहाल परिवार दिवस पर बुलाकर उन्हें पोषण और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed