{"_id":"608067c68ebc3e8d1b2ed10d","slug":"will-help-the-victims-in-every-possible-way-kapil-dev-muzaffarnagar-news-mrt535474919","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगे : कपिलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगे : कपिलदेव
विज्ञापन
पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगे : कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए वह प्रशासन और चिकित्सकों के लगातार संपर्क में है। पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रशासन के संपर्क कर उन्हें दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल जनपद में बढ़ रही कोरोना महामारी पर सीधे नजर रखे हुए हैं। बिजनौर एवं शाहजहांपुर जिले का प्रभारी होने के कारण इनकी अपडेट प्रतिदिन सीएम कार्यालय को दे रहे हैं। कपिल देव ने बताया कि जितने भी कोरोना संक्रमित लोगों के परिजनों के फोन आ रहे हैं, उन्हें तुरंत उपचार, डॉक्टर से संपर्क कर दवाइयां, परामर्श, आईसीयू में एडमिट कराना या वेंटिलेटर आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कपिल देव ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. सीएमओ से फोन पर वार्ता कर उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से आ रही शिकायतों का निवारण करने एवं वहां स्वयं विजिट करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 300 कोविड बेड, 25 वेंटिलेटर तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शहर ने तीनों श्मशान घाटों के प्रबंधकों अजय अग्रवाल, शिवचरण शर्मा, संजय मित्तल, रोहताश पाल आदि से भी वार्ता कर वहां लकड़ियां, स्थान व संस्कार सामग्री के प्रति भी समीक्षा कर हर संभव मदद करने का आह्वान किया है।