फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will have to contribute 20 years for pension

पेंशन के लिए 20 साल करना होगा अंशदान

Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Will have to contribute 20 years for pension
पेंशन के लिए 20 साल करना होगा अंशदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 60 साल की उम्र के बाद किसानों के लिए पेंशन का प्रावधान है। इसके लिए किसानों को कम से कम 20 साल तक अंशदान के बाद पेंशन का लाभ मिलेगा। प्रत्येक माह किसान को 55 से 200 रुपये की मासिक किस्त भी जमा करनी होगी।
पेंशन कोष का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष तक की आयु के छोटी जोत वाले लघु एवं सीमांत किसान हिस्सा ले सकते हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर तक ही खेती की जमीन है। इस योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा। अगर 18 साल की उम्र में किसान जुड़ते हैं तो मासिक अंशदान 55 रुपये या सालाना 660 रुपये होगा, वहीं अगर 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो 200 रुपये महीना या 2400 रुपये सालाना योगदान करना होगा। जितना योगदान किसान का होगा, उसी धनराशि के बराबर योगदान सरकार भी पीएम किसान अकाउंट में करती है। यानी अगर किसान का योगदान 55 रुपये है तो सरकार भी 55 रुपये का योगदान करेगी।
विज्ञापन

डूबेगा नहीं किसान का पैसा
अगर कोई किसान बीच में स्कीम छोड़ना चाहता है तो उसके रुपये नहीं डूबेंगे, उसके स्कीम छोड़ने तक जो रुपये जमा किए होंगे, उस पर बैंकों के सेविंग अकाउंट के बराबर का ब्याज मिलेगा। अगर पॉलिसी होल्डर किसान की मौत हो जाती है, तो उसकी पत्नी को 50 फीसदी रकम मिलती रहेगी। पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और खसरा-खतौनी की नकल ले जानी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान का किसान पेंशन यूनिक नंबर और पेंशन कार्ड बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed