फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will get relief from waterlogging, construction of road and drain started

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जलभराव से मिलेगी निजात, सड़क-नाली का निर्माण शुरू

Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from waterlogging, construction of road and drain started
- शहर की ब्रह्मपुरी में नगरपालिका ने शुरू कराया निर्माण कार्य
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की ब्रह्मपुरी में मुख्य सड़क के आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों को आने जाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी। पानी निकासी की भी समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरु कराया है।
ब्रह्मपुरी की मुख्य सड़क पिछले काफी से टूटी हुई थी। इस मार्ग से आने जाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था क्योंकि सड़क में गहरे गड्ढे बने थे। नाली भी टूटी हुई थी, उसमें भी रात में आए दिन कोई न कोई पैदल व साइकिल सवार राहगीर गिरकर घायल होता रहता था। बारिश के दौरान तो सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्रों से लदी ई रिक्शा भी कई बार गिरी थी। नाली का भी इतना बुरा हाल था कि पानी निकासी सही तरह से नहीं हो पाती थी। क्षेत्रवासियों ने कई बार सड़क व नाली बनवाने की मांग की थी। अब क्षेत्रीय वार्ड 26 सभासद के प्रयास के बाद नगर पालिका ने यहां निर्माण कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन


कई काॅलोनियों को मिलाती है सड़क
ब्रह्मपुरी में जिस सड़क का निर्माण शुरू हुआ है, इस सड़क पर मुख्य रूप से क्षेत्र की रैदासपुरी, ब्रह्मपुरी, मल्लूपुरा, घास मंडी व गंगा रामपुरा आने जाने वाले लोगों को आवागमन होता है। यहां से दिन व रात में सैकड़ों क्षेत्रवासी व अन्य काॅलोनियों के लोग गुजरते हैं, जो सड़क टूटी होने के कारण परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------ कोट
क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। यह सड़क व नाली लोगों की परेशानी का सबब बनी थी। नौ लाख की लागत से सड़क व नाली का निर्माण नगर पालिका ने उनके प्रस्ताव पर शुरू कराया है - देवेश कौशिक, सभासद वार्ड 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed