{"_id":"67a119ec11986cd0ca07c1ce","slug":"will-get-relief-from-contaminated-water-80-flash-pits-will-be-built-in-the-city-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-139042-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दूषित पानी से मिलेगी निजात, शहर में बनेंगे 80 फ्लैश पिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दूषित पानी से मिलेगी निजात, शहर में बनेंगे 80 फ्लैश पिट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों को निजात मिलने वाली है। टंकी से जलापूर्ति के दौरान आने वाली रेत और गंदगी से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए पालिका जलकल विभाग प्रयासरत है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी की पाइप लाइन के निकट 80 फ्लैश पिट बनवाए जाएंगे। मिट्टी और अशुद्धि आने पर पाइप की वाल्व खोलकर गंदे पानी को फ्लैश पिट के माध्यम से बाहर निकाल दिया जाएगा।
जलापूर्ति के साथ अक्सर रेत, मिट्टी आने से पाइप लाइन नेटवर्क को फ्लैश करने की आवश्यकता होती है। कई माह पहले नगर पालिका के वार्ड संख्या-52 के अन्तर्गत महमूद नगर की कई गलियों में पानी की किल्लत पैदा हो गई थी। चार-पांच दिनों तक टंकियों में गंदा पानी आने से लोगों को एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ा था।
पालिका को मजबूरन रात में ही पानी का टैंकर भेजकर लोगों की समस्या दूर करनी पड़ी थी। इसके अलावा अन्य मोहल्लों में भी अक्सर पाइप लाइन फटने और टंकियों में गंदा पानी की शिकायत नगर पालिका को की जाती रही है। अक्सर पाइपलाइन फटने के कारण गंदा पानी आने से लोगों को पीने की एक-एक बूंद को तरसना पड़ता है। अक्सर ऐसे हालात बन जाते हैं कि टंकियों में गंदा पानी आने के बाद नगर पालिका को वहां शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर भेजने पड़ते हैं।