{"_id":"64fdc568133537ec9e001c04","slug":"will-contest-elections-strongly-on-all-lok-sabha-seats-in-the-state-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-7213-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
फोटो समाचार
शाहपुर। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। अशोक त्यागी को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
क्षेत्र के गांव दिनकरपुर में पार्टी की बैठक हुई। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अब त्यागी समाज एकत्रित हो रहा है। त्यागी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा। पूरे प्रदेश में त्यागी भूमिहार समाज निर्णायक स्थिति में होने के बावजूद किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया। त्यागी भूमिहार समाज को उनका राजनीतिक हक दिलाने के लिए ही राष्ट्रवादी जनसत्ता दल का गठन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल सिंह त्यागी व संचालन देवेंद्र त्यागी ने किया। ग्राम प्रधान पति जोनू त्यागी, रवि त्यागी, सुनील त्यागी, विष्णु दत्त त्यागी, मोनू प्रधान, मनीष त्यागी, अरविंद त्यागी, मुनीश फौजी, अनिल मुखिया, संजीव त्यागी मौजूद रहे।