फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will be able to submit research papers with late fee

Muzaffarnagar News: विलंब शुल्क के साथ जमा कर सकेंगे शोध ग्रंथ

Tue, 25 Jul 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Will be able to submit research papers with late fee
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की एकेडमिक काउंसिल (ईसी) ने शोध ग्रंथ जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। जो शोधार्थी एक जनवरी 2020 या इसके बाद अवधि पूर्ण होने तक शोध ग्रंथ जमा नहीं कर पाए थे, यूजीसी ने कोरोना के मद्देनजर उन्हें 31 दिसंबर 2022 तक शोध जमा करने की अनुमति दी थी। इस तिथि तक जो शोधार्थी शोध जमा नहीं कर पाए और शोध उपाधि समिति (आरडीसी) की बैठक होने की तिथि से 5 वर्ष 6 माह (कोर्सवर्क मिलाकर 6 वर्ष) पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें 31 दिसंबर 2023 तक 5 हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ और एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक 10 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ शोध ग्रंथ जमा करने की अनुमति दी गई है। कुलसचिव ने बताया कि एक जनवरी 2025 से शोध ग्रंथ जमा करने के लिए यूजीसी/विश्वविद्यालय के सामान्य नियम लागू होंगे। संवाद
विज्ञापन

------------
10 दिन पूर्व हवाई टिकट बुक करें वाह्य विषय विशेषज्ञ
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की एकेडमिक काउंसिल (ईसी) की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अंतिम मौखिकी परीक्षा के लिए हवाई यात्रा करने वाले वाह्य विषय विशेषज्ञ को यात्रा के कम से कम 10 दिन पूर्व हवाई टिकट बुक करना अनिवार्य होगा। संबंधित शोध निदेशक इस तथ्य को संज्ञान में लेते हुए ही हवाई यात्रा का प्रस्ताव भेजेंगे। ऐसा न होने पर ऑनलाइन अंतिम मौखिकी परीक्षा का प्रस्ताव भेजेंगे। कुलसचिव ने ये निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन

--------
गणित द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 31 को
मेरठ। डीएन कॉलेज में एमए गणित द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत मौखिक परीक्षा 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी। प्रेस प्रवक्ता डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि डीएन कॉलेज, चौधरी शिवनाथ शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा, एएस पीजी कॉलेज मवाना, ईस्माईल नेशनल कॉलेज, एनएएस कॉलेज, आरजी कॉलेज, कनोहरलाल महिला कॉलेज, फैज-ए-आम कॉलेज, शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय, श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना, संजय गांधी कॉलेज सरूरपुर खुर्द, ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट जेवरी, कंकरखेड़ा, सविता देवी महाविद्यालय, शताक्षी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चितवाना शेरपुर, ज्ञानश्री कॉलेज बहसूमा, जेएसएम एकेडमी सलारपुर, भगवती कॉलेज सिवाया, किशन इंस्टीट्यूट के छात्रों की मौखिक परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि सभी छात्र परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले द्वितीय वर्ष का प्रवेश पत्र और प्रथम वर्ष की अंकतालिका के साथ पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed