फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'will also increase sugarcane price, will also get the arrears paid'

‘गन्ना मूल्य भी बढ़ाएंगे, बकाया भुगतान भी कराएंगे’

Sat, 28 Aug 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
'will also increase sugarcane price, will also get the arrears paid'
शहर में मॉर हाइपर मार्ट का शुभारंभ करते महामडंलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज और गन्ना म? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि मोदी और योगी किसानों के चेहरे पर मुस्कराहट चाहते हैं। मुस्कराहट के लिए जो भी करना होगा सरकार करेगी। हम गन्ना मूल्य भी बढ़ाएंगे और बकाए का भुगतान भी तुरंत कराएंगे। प्रदेश में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था कायम करते हुए ऐसा माहौल बनाया है कि निवेश लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सरकार किसानों के चेहरे पर मुस्कराहट चाहती है। इस मुस्कराहट को बरकरार रखने के लिए मोदी और योगी सरकार लगातार काम कर रही है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से सीधा संवाद किया था, इस संवाद में किसानों ने जो भी मांग रखी सरकार उन सभी को पूरा करने जा रही है। प्रदेश में गन्ना मूल्य भी बढ़ने जा रहा है और बकाया भुगतान भी शीघ्र होगा।
विज्ञापन

पूर्व की बसपा और सपा की सरकारों के कार्यकाल में चीनी मिलों को बेचकर गन्ना किसानों को मुसीबत में डालने का काम किया गया। दस सालों से बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने का काम भाजपा सरकार में हुआ। इसके अलावा गन्ना मूल्य के रूप में चीनी मिलों पर इन सरकारों के समय से पुराने बकाया समेत किसानों को गन्ने का एतिहासिक एक लाख 42 हजार करोड़ का भुगतान भाजपा सरकार ने अब तक किया है। योगी सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज हो गया है। यहां लगातार निवेश बढ़ रहा है। बड़ी कंपनियां निवेश के लिए यहां आ रही है। क्राइम कैपिटल के नाम से जिस मुजफ्फरनगर को बदनाम किया जा रहा था, आज यहां माहौल बदला है, लगातार निवेश हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मॉल का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड पर खुले मोर हाइपर मार्ट का जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व जनपद के भाजपा प्रभारी चंद्रमोहन ने उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, उद्यमी राकेश बिंदल, सतीश गोयल, आलोक स्वरुप, अनिल स्वरूप, अवधेश अग्रवाल, आलोक डागा, अचिंत मित्तल, देवराज पंवार, सुषमा पुंडीर, रेणु गर्ग, अरविंद गुप्ता, पंकज जैन, संदीप जैन, सुनील सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed