{"_id":"626ecf96907b2f387d3c827f","slug":"wife-strangled-to-death-in-family-dispute-muzaffarnagar-news-mrt5868611145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में पत्नी की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह में पत्नी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। रामपुर गांव में पारिवारिक कलह के बाद पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति, देवर और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी सोनू उर्फ सोहनलाल अपनी पत्नी शर्मिष्ठा (33) और पांच बच्चों के साथ रामपुर में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। उसके ससुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाननगर निवासी भोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी शर्मिष्ठा की शादी 15 वर्ष पूर्व राजमिस्त्री सोनू के साथ की थी। आरोप है कि सोनू के दूसरी औरतों से अनैतिक संबंध थे, जिनका शर्मिष्ठा विरोध करती थी। इसी के कारण वह अपने बच्चों से अलग शनिदेव मंदिर के पास मकान लेकर रहने लगी।
शनिवार रात सोन उसके घर पहुंचा, जहां पर उन दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। जिस पर सोनू ने शर्मिष्ठा की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने मृतका के मायके में फोन किया और कहा कि शर्मिष्ठा बीमार है। रात में ही करीब दो बजे भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शर्मिष्ठा को लेकर मुजफ्फरनगर अस्पताल में गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोपाल सिंह ने पति, देवर पपींद्र और ससुर रामलाल के विरुद्ध थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।