फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife killed in quarrel over children in Muzaffarnagar

Murder: मुजफ्फरनगर में बच्चों को लेकर हुए झगड़े में पत्नी का कत्ल, थाने पहुंचकर बोला शौहर- मैंने उसे मार दिया

Wed, 29 Mar 2023 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Mar 2023 09:04 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने बच्चों को पीटने पर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक थाने पहुंचा और पुलिस के सामने वारदात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
Wife killed in quarrel over children in Muzaffarnagar
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक शख्स ने अपनी बीवी नर्गिस (26) की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी पति नईम ने थाने पहुंचकर जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रतनपुरी के रहने वाले मजदूर नईम अली का निकाह तीन साल पहले शामली के न्यामतुल्लापुर गांव की रहने वाली नर्गिस पुत्री साबिर अली के साथ हुआ था। मंगलवार देर शाम नईम मजदूरी कर घर वापस लौटा तो नईम की अपनी पत्नी से बच्चों को पीटने को लेकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच नईम ने नर्गिस का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद नईम ने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। उसने कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारोपी पति नईम को हिरासत में ले लिया। घटना के समय अन्य परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार में दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed