{"_id":"5ffde17d8ebc3e2f7e66ac6f","slug":"wife-attacked-with-rod-devband-news-mrt520212254","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को पीटने से रोकने पर पति पर लोहे की रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को पीटने से रोकने पर पति पर लोहे की रॉड से हमला
विज्ञापन
पत्नी ने रॉड से किया हमला
देवबंद। मटकोटा निवासी मोहतशिम खान ने तहरीर देकर पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
मोहतशिम ने पुलिस को बताया कि पत्नी बच्चे के साथ मारपीट कर रही थी। जब उसने रोका तो वह गाली गलौच करने लगी। इतना ही नहीं उसने पास पड़ी लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में परिजन उसे पुलिस के पास ले गए, जहां से उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।