फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Accused against wife-lover, filing a case, action taken

Muzaffarnagar: पत्नी व उसके प्रेमी पर पति ने लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर मिलकर षड़यंत्र रचकर जान से मारने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Accused against wife-lover, filing a case, action taken
poision

विस्तार

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शैलेंद्र ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे जहर खिलाकर मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया हैं। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी बसंत विहार में रहने वाले बालेंद्र की पत्नी के साथ एक कंपनी में काम करती थी। उसकी पत्नी का बालेंद्र के घर आना-जाना था।

विज्ञापन


इसी बीच दोनों की बातचीत शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोप है कि बालेंद्र उसकी संपत्ति हड़पने का षडयंत्र करता रहता था। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी-प्रमी ने खाने में जहर खिला दिया जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर भतीजे गौरव ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: UP: आखिर खत्म हुआ BKU का धरना, 140 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान के आश्वासन पर बनी सहमति, पांच घंटे रहा चक्का जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र का कहना है कि अस्पताल में हालत बिगड़ने के मामले में जब थाना पुलिस व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं हुई। बयान सुनने के बाद थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: UP: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, बागपत में पशुओं का चारा लेने गए युवक को खेत में मारी गोली, घायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed