{"_id":"64725fe76ad2bd1f6f0900f4","slug":"wife-also-died-15-minutes-after-husbands-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-895-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पति की मौत के 15 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पति की मौत के 15 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। शनिवार देर शाम कस्बे में बुजुर्ग दंपती के मौत की सूचना पर शोक छा गया। परिजनों के बीच गम का माहौल है।
कस्बे के मोहल्ला तीरग्रान निवासी बुजुर्ग इकबाल (72) एक सप्ताह से बीमार था। उसका उपचार मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। शनिवार को परिजन उपचार के लिए लेकर गए थे, लेकिन सात बजे उसकी मृत्यु हो गई। यह खबर चरथावल पहुंची तो पत्नी गम में डूब गई। पति की मौत खबर के 15 मिनट बाद ही पत्नी जैतून (68) ने भी दम तोड़ दिया, जबकि वह पूरी तरह ठीक थी। बताया गया कि हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। दुखद खबर पर मोहल्ले के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। परिजन असलम ने बताया मृतक दंपती के दोनो बेटे अलग रहते थे। एक लड़की है, जिसकी ससुराल सहारनपुर के नांगल में है। वह पिता के उपचार के लिए चरथावल आई थी। मौके पर परिजनों और और रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। दोनों को दफनाने की तैयारी चल रही थी।