{"_id":"64288ed874dff4efd60cf6e5","slug":"widening-of-muzaffarnagar-thana-bhawan-road-gets-green-light-muzaffarnagar-news-c-14-1-176360-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग के चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग के चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
खस्ताहालत में मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग
51.47 करोड़ का बजट मंजूर हुआ केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से
19.855 किलोमीटर लंबा मार्ग सात मीटर के स्थान पर 10 मीटर चौड़ा बनेगा
110 गांवों को जोड़ता है यह मार्ग मुजफ्फरनगर और शामली जिले के
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर-थानाभवन मुख्य मार्ग के दिन संवरने वाले है। अरसे बाद इस जर्जर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क निधि से 19.855 किलोमीटर लंबा मार्ग सात मीटर के स्थान पर 10 मीटर चौड़ा बनेगा। किसानों के अलावा आमजन को राहत मिलेगी।
मुजफ्फरनगर और शामली जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासी उत्साहित है। इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक भार बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा चौड़ीकरण की मांग करते आ रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅक्टर संजीव बालियान से कई बार मांग की जा चुकी थी। उन्होंने दिलचस्पी लेकर महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूर कराने का प्रयास किया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव भिजवाया था। यह मार्ग पर करीब 110 गांवों को जोड़ता है। मुजफ्फरनगर, चरथावल, पुरकाजी और थानाभवन विधान सभा क्षेत्र के मार्ग बनने से हरियाणा, शामली, सहारनपुर जाने में आसानी रहेगी। मुजफ्फरनगर लोकसभा का महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। कुछ गांव बिजनौर लोकसभा की पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र के इस मार्ग पर पड़ते है। शासन से 51.47 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। उसमें दो करोड़ रुपये जारी किए गए है।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर गांवों में सीसी रोड और नाला बनेगा
अधिशासी अभियंता नीरज सिंह ने बताया 31 मार्च को रात 10 बजे इस मार्ग के चौड़ीकरण का शासनादेश प्राप्त हो गया है। टेंडर प्रकिया शुरू की जाएगी। सात मीटर के स्थान पर 10 चौड़ा होने से मार्ग पर गन्ने की ट्राली और दुपहिया वाहनों के चलने में दिक्कत नहीं होगी। इस मार्ग पर करीब सवा दो किमी में मुख्य मार्गों पर सीसी रोड और नाला निर्माण कराया जाएगा। ताकि बरसात के पानी में सड़क नहीं टूट पाए।
सीआरएफ से मंजूर कराया गया बजट
केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने बताया जल्द थानाभवन मुख्य मार्ग के दिन बदलने वाले है। बुढ़ाना-बडौत की तरह 10 मीटर चौड़ीकरण से वाहनों का लोड कम होगा। इस मार्ग के निर्माण केंद्रीय सड़क निधि से कराया जाएगा। इस मार्ग के बनने से तीन जिलों के हजारों लोगों को रोजाना गुजरने में राहत मिलेती।
उत्साहित है क्षेत्रवासी
चरथावल के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल ने कहा कि मुजफ्फरनगर-थानाभवन मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण सपा सरकार में हुआ था। मगर, एक दशक बीतने के बाद वाहनों का लोड बढ़ गया। मुजफ्फरनगर तक कई गांवों में खस्ताहाल सड़क लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही थी।
लकड़संधा के प्रधान राहुल कश्यप का कहना है सड़क के बनने से जाम से मुक्ति मिलेगी और हादसों में कमी आएगी। विभाग को जल्द से जल्द इस मार्ग को बनवाना चाहिए। उनका गांव मुजफ्फरनगर से नजदीक है, लेकिन कई स्थान पर सड़क खस्ताहाल परेशान करती है।
हैबतपुर के प्रधान प्रिंस सिंघल का कहना है बहुप्रतीक्षित योजना के निर्माण की हरी झंडी मिलने से व्यापार में वृद्घि होगी। इस मार्ग से पानीपत-खटीमा मार्ग और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ता है। इसके अलावा निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर ख्यावड़ी इंटरचेंज पर यह मार्ग मिल जाएगा।
पीपलशाह के प्रधान के प्रतिनिधि रवी कुमार का कहना है कि थानाभवन मार्ग पर चरथावल और बघरा ब्लॉक के कई दर्जन गांवों को जोड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग क्षेत्र के लोगों की 10-12 साल से चली आ रही थी। मंत्री के सार्थक प्रयास से मार्ग के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है।