फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Whole family came missing to buy goods, missing registered

Muzaffarnagar News: सामान खरीदने आया पूरा परिवार लापता, गुमशुदगी दर्ज

Wed, 26 Apr 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Whole family came missing to buy goods, missing registered
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी पूरा परिवार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सीसीटीवी से भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने दंपती और उनके दो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक अश्वनी कुमार पाल व उसकी पत्नी हीना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दो बच्चों पांच वर्षीय शिवाय, ढाई वर्षीय अभिनंदन को लेकर पुरकाजी जाना बताते हुए घर से चले थे। उन्हें अपने दोनों बच्चों के स्कूलों की किताबें खरीदनी थीं। दोपहर में घर से आने के बाद यह पूरा परिवार इसके बाद शाम को घर वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पहले तो परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन ज्यादा समय होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अश्वनी का मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों द्वारा रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तब पुलिस ने रात में ही कस्बे में एक बुक स्टोर पर जाकर वहां लगे कैमरे देखे, मगर वह लोग उसमें कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसके अलावा कई सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन परिवार का पता नहीं चल सका। अश्वनी पाल के भाई मोहन पाल ने पुलिस को पूरे परिवार के लापता होने के बारे में तहरीर दी।

थाना प्रभारी का कहना है कि अश्वनी पाल को अपने बच्चों की किताबें खरीदने के साथ ही आधार कार्ड भी बनवाना था। इस लापता परिवार की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed