फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When there was a huge crowd on your Gokul...

जब तेरे गोकुल पर भीड़ पड़ी भारी...

Mon, 31 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
When there was a huge crowd on your Gokul...
कथावाचक दिलीप प्रणामी महाराज - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। कथा व्यास दिलीप प्रणामी महाराज ने जब तेरे गोकुल पर भीड़ पड़ी भारी, धर लिया गोवर्धन हो गया गिरधारी.. भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाने का भगवान की लीला का वर्णन अनूठे अंदाज में किया।
विज्ञापन

महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा के प्रसंग शुरू होने से पूर्व कथा व्यास दिलीप प्रणामी ने गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना कराई। गोवर्धन पर्वत का उठाने के रहस्य को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। बताया कि भगवान कृष्ण ने किस तरह इंद्र का मान मर्दन करने के लिए गोवर्धन की पूजा करवाई। सात दिन और सात रात तक गिरिराज गोवर्धन को अपनी उंगली पर धारण कर जनमानस के अलावा जीव जंतुओं, गाय और ग्वालों की रक्षा की।
विज्ञापन

वृंदावन में जय जयकार होने लगीं। कथा पंडाल में गिरिराज पर्वत की सात परिक्रमा की गई। गोवर्धन नाथ को छप्पन भोग लगाया गया। यजमान कमल कांत त्यागी, स्वतंत्र मणि और मदन कारीगर सपत्नीक रहे। गौरव त्यागी, संदीप त्यागी, मास्टर सुभाष चंद, रामानंद त्यागी, सुनील सूद, आसू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed