{"_id":"61c0c4a7cbd7110053705719","slug":"when-the-screws-were-tightened-the-machines-were-uprooted-by-illegal-pumps-muzaffarnagar-news-mrt569967343","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा कसा तो अवैध पंपों से उखड़ गई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा कसा तो अवैध पंपों से उखड़ गई मशीनें
विज्ञापन
पुरकाजी में बंद पडा पंम्प।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकंजा कसा तो अवैध पंपों से उखड़ गईं मशीनें
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी के जेल जाने और अवैध पेट्रोल पंपों के खिलाफ अभियान शुरू होते ही तेल के खेल से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। खुड्डा और पुरकाजी के लक्सर रोड पर चल रहे अवैध पंपों से मशीनें उखाड़ ली गई है।
कई जगह से जमीन में दबे टैंक भी निकलवाए जा रहे हैं। पुरकाजी में लक्सर रोड पर लंबे समय से पंप का संचालन किया जा रहा था। जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद पंप से मशीन उखाड़ ली गई। यहां आवाजाही बंद कर दी गई है।
भोपा के पंप से खुला था खेल
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में सरकारी पाइप लाइन से तेल चोरी का खुलासा हुआ तो जांच भोपा तक पहुंची। भोपा में अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा गया। यहां से पेट्रोल पंप संचालक उदित को पुलिस ने जेल भेजा। उदित के बयान के आधार पर पूर्ति विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीराम कन्नौजिया को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला भी जेल गए।
विज्ञापन
जिलेभर में चल रही जांच
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अवैध पेट्रोल-डीजल पंपों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। सात दिन का विशेष अभियान चलाए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए थे।