फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the mother's vow was fulfilled, the soldier's son brought Kanwar

मां की मन्नत पूरी हुई तो सिपाही बेटा लाया कांवड़

Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
When the mother's vow was fulfilled, the soldier's son brought Kanwar
भोपा। हापुड़ जिला के वीरसेन गांव के रहने वाले मोहित कुमार गुर्जर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। उनकी तैनाती कन्नौज जिले में है। मोहित कुमार गुज्जर रविवार को कंधे पर कांवड़ और पैरों में छालों के साथ भोपा शिविर में पहुंचे। मोहित ने बताया कि उनकी माता माया देवी ने बोल कबूल की थी कि बेटे की नौकरी लग जाए तो मेरा बेटा भोले तेरी कांवड़ चढ़ाएगा। तीन साल पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी लग जाने पर वह हरिद्वार से जल लेकर आया है और अपने क्षेत्र में शिव मंदिर पर कांवड़ चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

15 साल से कांवड़ियों को मेहंदी लगाकर सेवा कर रहा सतीश
भोपा। भोपा निवासी सतीश पेशे से मजदूर है। वह 15 वर्षों से भोपा गंग नहर पुल के निकट लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों की निशुल्क पैरों में मेहंदी लगाने की सेवा करता आ रहा है। सतीश ने बताया कि उसे इस कार्य से बड़ी प्रसन्नता होती है। साथ ही उसके अंदर भक्ति भाव का भी संचार होता है।
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर का समापन
पुरकाजी। जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के कावड़ सेवा चिकित्सा शिविर का रविवार को समापन किया गया। इस मौके पर भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति, लोकदल के वरिष्ठ नेता कमल गौतम, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह प्रजापति, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. मनोज आर्य, रवि प्रजापति, सेवाराम, पीरुष राणा, अमित त्यागी, सुंदरलाल, संजय, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़िए को किया सम्मानित
भोपा। हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी कांवड़िए गौरव को बेलड़ा शिविर में पुलिस और आयोजकों ने सम्मानित किया। इस दौरान चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रेशम पाल सिंह, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, बिन्नू धीराहेड़ी, मांगा सैनी, उदल कश्यप, अनिल सैनी, संजय कश्यप, हेमंत सैनी, पप्पू सैनी, ऋषिपाल सैनी, अंकुर सैनी, नीटू सैनी आदि मौजूद रहे।
सीमा पर खड़े जो सीना तान, मेरी कांवड़ उनके नाम
भोपा। मेरठ के किला पुट्ठी निवासी महिला कांवड़िया शिवानी, निकिता, मोनी, लक्ष्मी, नीतू, विमलेश रविवार सुबह हरिद्वार से जल लेकर भोपा पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार कांवड़ चढ़ा रही हैं। पहली बार तो उन्होंने अपनी बोलकबूल के लिए कांवड़ चढ़ाई थी, लेकिन इस बार वह सेना के उन जवानों की सलामती के लिए कांवड़ चढ़ाएंगी, जो सीमा पर सीना ताने खड़े है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया
छपार। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरामहादेव जाते हुए राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश दत्त शर्मा का समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान शिवदत्त शर्मा, ग्राम प्रधान विभोर शर्मा, जगमोहन शर्मा, नकली शर्मा, डाक्टर अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, सचिन शर्मा, मोनू, टीटू, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed