फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the father scolded for missing the cycle, the son went to Mathura while sitting in the train.

साइकिल खो जाने पर पिता ने डांटा तो ट्रेन में बैठ मथुरा चला गया बेटा

Wed, 20 Jul 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
When the father scolded for missing the cycle, the son went to Mathura while sitting in the train.
मंगलवार को खुद ही लौट आया, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साइकिल खो जाने पर पिता के डांटने से क्षुब्ध कक्षा छह का छात्र गुस्सा होकर ट्रेन में बैठकर मथुरा जा पहुंचा। अब वह वापस आ गया। पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

श्रीराम कॉलेज के पास टिकैत विहार में रहने वाले धर्मवीर सिंह का 12 साल का बेटा रविवार को परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने नई मंडी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने दो टीम छात्र को तलाशने में लगाई थी। सर्विलांस की मदद से उसके पास मौजूद मोबाइल की लोकेशन मथुरा की आ रही थी। एक टीम मथुरा के लिए रवाना कर दी थी। उधर, छात्र ट्रेन में बैठकर वापस लौट आया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी साइकिल खो गई थी। इस पर पिता ने उसे डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर ट्रेन में बैठकर मथुरा चला गया था। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सिंह ने बताया कि कोर्ट में छात्र के बयान कराए गए है। उसने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई थी। चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद से उसे परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed