फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the bride reached the police station, the groom came running to wear the ring.

दुल्हन थाने पहुंचे तो अंगूठी पहनाने दौड़ा चला आया दूल्हा

Sat, 20 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
When the bride reached the police station, the groom came running to wear the ring.
दुल्हन थाने पहुंचे तो अंगूठी पहनाने दौड़ा आया दूल्हा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। थाना क्षेत्र के गांव में निकाह से पहले होने वाली अंगूठी पहनाने की रस्म से एन मौके पर इंकार करने वाले युवक व उसके परिजनों को युवती के कड़े रुख को देखते हुए आनन-फानन में निकाह करना पड़ा।
दरअसल मामला भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार को अपनी मां के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पिछले लगभग एक साल से गांव के युवक से निकाह करने की बात चल रही थी। इस बात से दोनों पक्षों के लोग भी सहमत हो गई थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को निकाह से पहले होने वाली अंगूठी पहनाने की रस्म होनी थी जिसके लिए लडक़ी पक्ष वालों ने सभी तैयारियां कर ली थी। अचानक शुक्रवार की सुबह लडक़ा पक्ष के लोगों ने अंगूठी पहनाने की रस्म सहित निकाह करने से इंकार कर दिया तो लडक़ी पक्ष की सभी तैयारी धरी रह गई और युवती के घर पर आए मेहमानों सहित पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया। मामले को लेकर युवती अपनी मां के साथ थाना पहुंची जहां उसने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और युवक पक्ष के लोग लालची किस्म के हैं जो बुलेट मोटरसाइकिल आदि की मांग कर रहे हैं। पुलिस वह युवती के कड़े रुख को देख अंगूठी पहनाने की रस्म से इनकार करने वालों को आनन-फानन में निकाह करना पड़ा, जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों ही पक्ष पड़ोसी होने के के साथ-साथ एक ही वर्ग के बताए गए हैं। देर शाम तक निकाह की रस्में पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed