{"_id":"60ca3f308ebc3e34ab6da5b9","slug":"wheat-purchased-more-than-three-times-at-government-centers-muzaffarnagar-news-mrt5430595116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी केंद्रों पर तीन गुणा से ज्यादा गेहू खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी केंद्रों पर तीन गुणा से ज्यादा गेहू खरीद
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों पर तीन गुणा से ज्यादा गेहूं हुई खरीद
मुजफ्फरनगर। जिले में संचालित क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर बंपर खरीद हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार किसानों का दिलचस्पी सरकारी केंद्रों पर गेहूं तुलवाने में अधिक रही। चालू वर्ष में तमाम केंद्रों पर गत वर्ष के मुकाबले तीन गुणा से ज्यादा खरीद होना किसानों की रुचि को दर्शाता है। 16530 किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचकर बिचौलियों के चंगुल से छुटकारा पाया है। कोरोना में बाजार में मंदी है। सरकार की तरफ से राशन की दुकानों पर फ्री में गेहूं वितरण भी बाजार में खरीदने वाले गायब है।
जनपद के इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बंपर खरीद हुई है। किसानों ने केंद्रों पर अभी तक 47629.25 टन गेहूं बेचा है, जबकि पिछले वर्ष मात्र 14966.93 टन गेहूं ही बेचा गया था। गेहूं की बेहतर पैदावार और भुगतान की निश्चितता के चलते किसानों का रुख क्रय केंद्रों पर रहा है। वहीं, गांवों कस्बे एवं शहरों में मंडी के भाव 1600 रुपये क्विंटल भी गेहूं खरीदने से कतरा रहे हैं। यही वजह है मंडी और गांव देहात में घूमकर फसल खरीदने वाले बिचौलिए गायब रहे। किसान दिनेश त्यागी, रामभूल सिंह बताते हैं कि बाजार में गेहूं की दर एमएसपी से 300 से 400 रुपये कम होने से किसानों एमएसपी पर सरकारी केंद्रों पर बेचना फायदे का सौदा लग रहा है। सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 1975 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान मिल रहा है। उसमें से सिर्फ 20 रुपये तौल, छनाई और सफाई के काटे गए हैं।
22 जून तक होगी गेहूं की खरीद
मुजफ्फरनगर। गेहूं खरीद 15 जून तक होनी थी, जिसे बढ़ा कर अब 22 जून तक कर दिया है। जिला विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि 22 जून तक कूकड़ा मंडी में दो और खतौली मंडी में एक केंद्र पर ही गेेहूं की खरीद होगी। जिन किसानों के गेहूं रह गए है, वो इन तीन केंद्रों पर बेच सकते है। जिले के अन्य केंद्र बंद कर दिए गए है।
विज्ञापन
स्थान- केंद्र- इस वर्ष खरीद-गत वर्ष खरीद (टन में)
मुजफ्फरनगर-2-1276.40--468.35
बघरा-1-----1116.85--189.70
चरथावल-1--1341.35--589.20
पुरकाजी-1--695.90---476.70
मोरना-2----549----251.75
जानसठ-2--1471.30--214.20
खतौली-2--1813---176.45
शाहपुर-1--1250.50--453.30
बुढ़ाना-1--1278.20---435.68
पीसीएफ--22-19549.40--5843.55
पीसीयू-16--15546.10--5289.90
एफसीआई--1--1741.25--588.15
वर्जन:
सरकारी केंद्रों पर इस बार अप्रत्याशित रूप से गेहूं खरीद से हुई है। निर्धारित दर पर बाजार से अधिक दामों पर गेहूं बेचने वाले किसानों का रुझान केंद्रों की तरफ रहा है। इस बाद पिछले साल तीन गुणा से अधिक खरीद हुई है। कम रेट पर गेहूं नहीं मिलने से दलाल किसानों का शोषण नहीं कर पाए है। कुल खरीद 9406.78 लाख रुपये की हुई है और किसानों को 7569.52 लाख रुपये कर दिया है। अवशेष 1837.26 लाख शीघ्र खातों में भिजवा दिया जाएगा।
कमलेश सिंह,
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी