फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wheat harvesting in the fields and purchase started at the purchase centers

Muzaffarnagar News: खेतों में गेहूं की कटाई और क्रय केंद्रों पर शुरू हुई खरीद

Tue, 08 Apr 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting in the fields and purchase started at the purchase centers
मुजफ्फरनगर। गेहूं की कटाई में तेजी के साथ ही किसान थ्रेसिंग भी करा रहे हैं। क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचना शुरू हो गया है। जिले में अब तक 42 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। किसान अपना पंजीकरण करा रहे हैं। खाद्य एवं विपणन अधिकारी पी श्रीवास्तव ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से जिले में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के कार्य में तेजी आई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही फसल भी तेजी के साथ पक रही है। विपणन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 12 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है, जबकि इससे पहले शनिवार को करीब 30 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। गेहूं बिक्री के लिए किसान अपना पंजीकरण करा रहे हैं। इस सप्ताह कटाई में तेजी आने के साथ ही खरीद की प्रक्रिया भी तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन

----
इनसेट
52 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं
मुजफ्फरनगर। जिले में गेहूं खरीद के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के 21, पीसीयू के 14, भारतीय खाद्य निगम के तीन समेत कुल 52 केंद्र हैं। अकेले नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर पर ही छह केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुरकाजी और नवीन मंडी के क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने पुरकाजी और नवीन मंडी के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर तैनात कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।
-------------
इनसेट
बढ़ रहा तापमान, कटाई में आएगी तेजी
मुजफ्फरनगर। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले रविवार को तापमान 35.0 डिग्री रहा था। रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रही।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed