फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Whatever the party, do not vote for a bad person.

Muzaffarnagar News: दल कोई भी हो, बुरे व्यक्ति को वोट ना दिया जाए

Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Whatever the party, do not vote for a bad person.
मुजफ्फरनगर। सर्वजातीय खाप पंचायत में वक्ताओं ने गिरते सामाजिक परिवेश और राजनीतिक स्तर पर चिंता व्यक्त की। लोगों से व्यर्थ खर्च पर रोक लगाकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में आवश्यक मदद करने का आह्वान किया गया। आधुनिकता की दौड़ से बाहर निकलकर पारिवारिक और सामाजिक स्तर में सुधार के साथ ही प्रस्ताव पास किया गया कि दल कोई भी हो, लेकिन बुरे व्यक्ति को वोट न दिया जाए। पंचायत में इन सहित 14 प्रस्ताव पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गांव मुस्तफाबाद पचैंडा कलां के जनता इंटर कॉलेज में समाज सुधारक डॉ. रविराज आर्य की 31वीं पुण्यतिथि पर सर्वजातीय खाप पंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रुहल खाप के चौधरी जयभगवान रुहल ने की। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने कहा कि बड़ी उम्र में हो रहे विवाह चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि विवाह दिन में होना चाहिए। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कैमरा, रील पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं होना चाहिए। ध्यान विवाह संस्कार का रखा जाए, किसी भी सूरत में शराब सेवन न हो। उन्होंने कहा कि रस्म पगड़ी का कार्यक्रम भी सादगी के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन

मोबाइल के दुरुपयोग से भावी पीढ़ी को बचाना होगा। वक्ताओं ने भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए बुराई छोडने और अच्छाइयों को ग्रहण करने पर जोर दिया। पंचायत अध्यक्ष ने प्रस्ताव अनुरूप चलने वाले नवयुवकों और समाजसेवी लोगों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य जत्था एकजुटता संघ संचालक राजऋषि आर्य रुहल, श्योराण खाप के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य, मास्टर विजय सिंह, अनिरुद्ध वर्मा, मदनपाल चेयरमैन, राजेश चेयरमैन, अमित चौधरी, स्वामी सूर्यवेश, स्वामी सत्यवेश, आचार्य कृष्ण शास्त्री, डॉ. कुलदीप मलिक, इतिहासकार कर्ण सिंह सैनी शामिल रहे। संचालन गौरव सिंह आर्य ने किया।श
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed