Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   What means did Bhakiu use to fulfill the demands

मांगें पूरी कराने को भाकियू ने कौन से साधन अपनाए

Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
What means did Bhakiu use to fulfill the demands
मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड: नागरिक शास्त्र का प्रश्नपत्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर नागरिक शास्त्र विषय में भारतीय किसान यूनियन से जुड़ा सवाल पूछा गया है। इससे संगठन के नेता गदगद हैं। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के छात्रों को भाकियू को गहराई से सोचने और जानने का मौका मिला।
विज्ञापन

मंगलवार शाम की पाली में इंटर नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र में दो नंबर के अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में भाकियू से संबंधित सवाल पूछा गया। प्रश्न संख्या 20 में पूछा गया कि भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए कौन से साधनों का प्रयोग किया। परीक्षा में यह प्रश्न पूछे जाने पर भाकियू नेताओं उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर संगठन के पदाधिकारी प्रश्न पत्र को खूब शेयर कर रहे हैं। हालांकि इंटर नागरिक शास्त्र के कोर्स में भाकियू से जुड़ा कोई अध्याय नहीं है, लेकिन डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव कहते हैं कि नागरिक शास्त्र का क्षेत्र विस्तृत है। इंटर के छात्रों को समसामयिकी का ज्ञान होना चाहिए। करंट अफेयर्स, राजनीति, संविधान समेत विभिन्न घटनाओं से जुड़े सवाल इसमें पूछे जा सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि पाठ्यक्रम में वह शामिल है या नहीं।
विज्ञापन

------------
भाकियू ने शांतिपूर्वक किए आंदोलन : राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि भाकियू ने शांतिपूर्वक आंदोलन किए। अहिंसात्मक धरना देकर अपनी मांगें मनवाई। आम जनता से जुड़ी मांगें उठाईं, इसलिए भाकियू के आंदोलनों से जनता जुड़ी। सकारात्मक सोच के साथ अपनी मांगें पुरजोर तरीके से उठाईं। यही कारण रहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समय से लेकर अब तक भाकियू के आंदोलनों के सकारात्मक परिणाम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed