Weather Update: अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश शुरू, मुजफ्फरनगर में हुई ओलावृष्टि
Weather Update : पश्चिमी यूपी में अचानक मौसम बदल गया। मुजफ्फरनगर और शामली जिले में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। बताया गया कि मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि भी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीणों के अनुसार, मुजफ्फरनगर शहर में शाम को छह बजे ही अंधेरा छा गया। इस दौरान सड़कों पर वाहनों को भी लाइट ऑन करके चलना पड़ा।
उधर, शामली जनपद में भी तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया। बताया गया कि बारिश शुरू होने के बाद कुछ इलाकों में बिजली भी चल गई, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला
वहीं, मेरठ में गुरुवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म रहा और हवा भी शांत रही। शाम होते होते ही पश्चिमी यूपी में मौसम बदल गया। शाम को छह बजे के करीब अचानक से आसमान पर काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। लोगों की आंखों तक धूल भरी आंधी पहुंच गई। जिस कारण हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने पांच मई तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव का अलर्ट जारी किया। साथ ही गरज के साथ बारिश के भी आसार है।
हस्तिनापुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू
हस्तिनापुर में भी गुरुवार शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण धूल भरी आंधी का सिलसिला शुरू हो गया। इसके कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ, यूपी के इन चार बदमाशों ने थाने में किया सरेंडर
बिजनौर में भी बारिश शुरू
बिजनौर में बृहस्पतिवार की शाम तेज आंधी आई। इससे अफजलगढ़ में जसपुर मार्ग पर पेड़ गिर गया, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं, करीब सात बजे तेज गरज के साथ बारिश भी शुरू हो गई। झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।