फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मुजफ्फरनगर में हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, बिजनौर में आपसी विवाद में हत्या

Sun, 03 Dec 2023 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Dec 2023 10:38 AM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर  में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Three died in accident in Muzaffarnagar this morning, read latest news,
सड़क हादसा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:45 PM, 03-Dec-2023
सहारनपुर में किसान की गला दबाकर हत्या, चारपाई पर मृत पड़ा मिला
नागल थाना क्षेत्र के गांव पिरड में घेर में सो रहे किसान जलधार सिंह 55 की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह दूध लेकर किसान जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन घेर में पहुंचे जहां वह अपनी चारपाई पर मृत पड़ा मिला।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी और सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों ने बताया कि जलधार सिंह शनिवार की रात 8 बजे खाना खाने के बाद घेर में चले गए थे। घेर आबादी के बाहरी हिस्से में स्थित है। वह रोज सुबह दूध लेकर घर आते थे। रविवार सुबह जब 7 बजे तक भी वह घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा उन्हें देखने घेर में गया।

सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। ऐसे में संभावना है कि गला दबाकर हत्या की गई है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। परिजन किसी से भी रंजिश की बात इनकार कर रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
02:55 PM, 03-Dec-2023

बिजनौर में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर गोली बरसा दी गई। गोली लगने से गोविंद सिंह उर्फ गोविंद उम्र 23 वर्ष पुत्र गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता गुरदीप सिंह (60) मां बीरोबाई (55) और भाई बॉबी उर्फ अमरीक सिंह को भी गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए दंपत्ति और उसके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गोली मारने का आरोप गांव के ही शेरगढ़ फॉर्म के स्वामी भूपेंद्र पर लगा है। आरोपी भूपेंद्र मुंबई में रहता है जो कि कुछ दिन पहले ही गांव आया था और अपने खेत की तारबंदी कर रहा था। तारबंदी का पीड़ित पक्ष ने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआत में हवाई फायरिंग की। बाद में दंपति और उनके दोनों बेटों पर सीधे गोली चला दी।
विज्ञापन
12:35 PM, 03-Dec-2023

हस्तिनापुर में पुलिस की लापरवाही से युवक की गोली मारकर हत्या

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में पिछले दो वर्षों से दो पक्षों के बीच में आपस में विवाद चल रहा था। पूर्व में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। उसके बाद से दोनों पक्षों में आपस में रंजिश थी। कई बार दोनों पक्षों के अवैध तमंचों के साथ वीडियो भी वायरल किए गए। पिछले 4 दिनों से एक पक्ष लगातार थाना पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा था।

इस मामले में पीड़ित पक्ष में शनिवार दिवस में भी पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर मदद की गुहार लगाई थी परंतु थाना पुलिस ने कोई नहीं सुनी। पिछले दो दिनों से लगातार थाना पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की कोई मदद नहीं की जिसके चलते रविवार को करीब 10:00 बजे गांव के समीप युवक की सरसों के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अंकित पुत्र कंवरपाल के रूप में की गई है। दोनों पक्षों में आपस में विवाद पिछले लंबे समय से चल रहा है। पिछले 4 दिनों से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिसमें पीड़ित पक्ष लगातार थाना पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा था परंतु थाना पुलिस ने एक नहीं सुनी इसके चलते रविवार को युवक की हत्या हो गई।
10:56 AM, 03-Dec-2023

सड़क हादसे में भाजपा नेता के भतीजे की मौत

मेरठ के गंगानगर में एप्स नोवा अस्पताल के पास अज्ञात बुलेट बाइक सवार की चपेट में आने से भाजपा नेता का भतीजा घायल हो गया। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पीड़ित ने गंगानगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मवाना रोड पर रक्षापुरम में रहने वाले भाजपा नेता अजीत कुमार का भतीजा संदीप सिवाच दवा लेने के लिए शुक्रवार को अस्पताल जा रहा था। अस्पताल के सामने सड़क पार करते हुए तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। उसे मंगलपांडे नगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से संदीप का मोबाइल भी नहीं मिला। भाजपा नेता अजीत कुमार ने गंगानगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोहरे ने दिखाया असर, कई वाहन भिड़े
सर्दी आते ही कोहरे ने भी रफ्तार पर ब्रेक लगा कर अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह सहारनपुर के नागल में करीब 5 बजे चंडीगढ देहरादून नेशनल हाईवे 344 पर थाना क्षेत्र के गांव लाखनौर के निकट कई वाहन आपस में भिड़ गए जिससे वाहनों में क्षति होने के साथ-साथ कई वाहन चालको को भी हल्की चोटे आई है, जबकि बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि देहरादून की ओर से अंबाला की ओर जा रहे एक कंटेनर ने घने कोहरे के चलते अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में भिड़ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया की घटना की तहरीर नहीं मिली है।

10:45 AM, 03-Dec-2023

मतदाता सूची में नाम दाखिल कराने का अंतिम दिन आज

मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतिम विशेष अभियान के तहत मेरठ में शनिवार को 2758 पोलिंग बूथों पर 9052 आवेदन वोटर बनने के लिए आए। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन फार्म की जांच और फिर दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं, मतदाता जागरूकता के लिए कलक्ट्रेट सभागार में राजनीति दलों के साथ बैठक भी की गई। अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।

शनिवार को सातों विधानसभा में अभियान चलाया गया। 18-19 वर्ष के युवाओं और महिलाओं में मतदाता बनने का सबसे ज्यादा रूझान रहा। 18-19 वर्ष के युवाओं के 4276 और महिलाओं के 4238 आवेदन आए। डीएम दीपक मीणा ने बताया तीन दिन अभियान में आए फार्म की जांच होगी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और बीएलओ की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह में नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। राजनीति दलों के साथ भी लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है।
10:44 AM, 03-Dec-2023

यूपी बोर्ड ने जारी की डिबार केंद्रों की सूची

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू होने जा रही है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए डिबार केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय की बात करे तो इसमें करीब 56 केंद्र डिबार हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक अलीगढ़ के केंद्र हैं।

अलीगढ़ में 29, आगरा, एटा में पांच, बागपत व मुजफ्फरनगर में एक-एक केंद्र डिबार हुआ है। इसके अलावा बोर्ड के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची दस दिसंबर तक जारी होगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक प्रधानाचार्य को बोर्ड परीक्षा से पहले आजीवन डिबार किया गया है।

मेरठ के छह स्कूलों की मान्यता होगी समाप्त
यूपी बोर्ड के 199 स्कूलों की मान्यता समाप्त होने की तैयारी की गई है। जिसमें मेरठ के छह स्कूल शामिल हैं। इस संबंध में डीआईओएस को पत्र भेजकर अवगत किया गया है कि कोई भी स्कूल बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया जाए, जिसमें मेरठ भी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 AM, 03-Dec-2023

West UP News Live: मुजफ्फरनगर में हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, बिजनौर में आपसी विवाद में हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर क्षेत्र में गांव कैथोड़ा के निकट हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक मुरादाबाद के रहने वाले थे। हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल है।  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हादसा रविवार सुबह हुआ। ग्राम कैथोड़ा के निकट खोई से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक मुरादाबाद के बिलारा निवासी बंटी पुत्र प्रेम सिंह, परिचालक नेक पाल पुत्र हरद्वारी और सात वर्ष की नितिका पुत्री नेकपाल की मौत हो गई।

हादसे में नेकपाल की पत्नी राजकुमारी, पुत्री स्वाति और सोनम पुत्र सचिन घायल है। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed