फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic diversions Varanasi today Traffic plan devised MLC election vote counting parking and routes finalized

वाराणसी में आज डायवर्जन: एमएलसी चुनाव के मतगणना के लिए बना ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और रूट तय; जानें डिटेल

Tue, 27 Oct 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 27 Oct 2026 05:56 AM IST
सार

वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर आज यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग और आवागमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन
Traffic diversions Varanasi today Traffic plan devised MLC election vote counting parking and routes finalized
वाराणसी में यातायात डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना मंगलवार को पहड़िया मंडी में होगी। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन किया है। मतगणना एजेंटों और कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


गाजीपुर और जौनपुर की ओर से आने वाले एजेंट संदहा, रिंग रोड, आजमगढ़ अंडरपास मार्ग से होते हुए भक्तिनगर बस्ती के रास्ते निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे। पहड़िया मंडी के द्वार संख्या तीन से प्रवेश मिलेगा। शहर के अंदर से आने वाले एजेंट पांडेयपुर ओवरब्रिज से कालीमाता मंदिर होते हुए आवास विकास गली नंबर तीन के रास्ते पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

वह भी द्वार संख्या तीन से ही प्रवेश करेंगे। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी और मीडिया कर्मी अपने चार पहिया वाहन द्वार संख्या एक से प्रवेश करा सकते हैं। उन्हें 50 मीटर आगे सीआरपीएफ तिराहा से पहले दाहिनी ओर निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन खड़ा करना होगा। निकास द्वार संख्या दो से होगा।

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में यातायात बदलाव होगा। यातायात के दबाव या किसी विशेष स्थिति में वाहनों को पहड़िया मंडी की ओर जाने से रोका जाएगा। कई प्रमुख चौराहों और तिराहों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन

जनसुविधा को बनाया गया ट्रैफिक प्लान

सन्दहा चौराहे से वाहनों को रिंग रोड की तरफ भेजा जाएगा। आशापुर चौराहे से वाहन हवेलिया चौराहा या चन्द्रा चौराहा की तरफ सारनाथ या पंचकोशी के लिए डायवर्ट किए जाएंगे। पुराना आरटीओ तिराहा और अशोका तिराहा से भी वाहनों को हवेलिया चौराहा और चन्द्रा चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा। 

आजमगढ़ अंडरपास मार्ग, पुराना पुलिस चौकी, कालीमाता मंदिर, पांडेयपुर चौराहा और पुलिस लाइन चौराहा भी प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों से यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। इनमें रिंग रोड, ताड़ीखाना, चौकाघाट और अर्दली बाजार जैसे मार्ग शामिल हैं। शहरवासियों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। अत्यंत आवश्यकता होने पर ही इस मार्ग पर निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed