{"_id":"d20eee1b3562d0586099fbedcf4866ac","slug":"were-preparing-for-daughter-s-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए सगे भाइयों में से एक की बेटी की शादी करीब थी। दोनों भाई बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।
हादसे में मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। कासमपुर गांव से दो अर्थियां एकसाथ उठी और अंतिम संस्कार किया गया।
मीरापुर क्षेत्र के कासमपुर खोला गांव निवासी कटार सिंह और राजेंद्र सिंह अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाते थे। कटार सिंह की बेटी की शादी 10 मार्च को तय हो गई थी। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। दोनों भाई शादी की तैयारी में जुटे थे।
सरवट फाटक पर एक साथ दोनों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव-समाज के जिम्मेदार लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पीएम के बाद शव को गांव में ले जाया गया। पूरा गांव शोक में डूबा रहा।
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।