{"_id":"63e824c64d969e4e17073e04","slug":"welfare-of-the-common-man-due-to-bjps-policies-malik-muzaffarnagar-news-c-14-1-114246-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीतियों से हुआ आमजन का कल्याण : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीतियों से हुआ आमजन का कल्याण : मलिक
Sun, 12 Feb 2023 04:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:59 AM IST
विज्ञापन
फुगाना मंडल कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता नितिन मलिक
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचा है। डिजीटल इंडिया का सपना पूरा हो रहा है। किसान, महिलाएं, व्यापारी समेत अन्य सभी वर्गों का सम्मान सरकार ने किया है।
भाजपा के फुगाना मंडल की कार्यसमिति एवं डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन राजपुर छाजपुर गांव में किया। मलिक ने कहा कि जब पीएम मोदी ने कहा था कि भारत डिजिटल इंडिया के रूप में जाना जाएगा, तब लोग इसे मात्र एक स्लोगन ही समझ रहे थे, लेकिन इसके बाद कोरोना काल में डिजिटल माध्यम से लोगों को खाते में धनराशि मिली। लोग घर बैठे ही ट्रांजक्शन करके अपना काम कर रहे थे और वर्चुअल माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में बने हुए थे।
केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचा है। पिछले दिनों उर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने उनके आवास पर पहुंचकर किसानों को विभाग की ओर से आश्वस्त किया था। कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबंधन सरल एप की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंडल प्रभारी सुरेंद्र देव शर्मा ने भाजपा की स्थापना और उसके उद्देश्य से संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। अध्यक्षता राकेश राजपूत और संचालन चंद्रशेखर ने किया। मौके पर दुष्यंत सिंह, ईश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, मोहनलाल विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र राणा, रविन्द्र मलिक, प्रमोद कश्यप, पप्पू मास्टर, तेल्लू कश्यप उपस्थित रहे।