फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Welder's son Shivam touched the sky

Muzaffarnagar News: हौसले से उड़ान, वेल्डर के बेटे शिवम ने छू लिया आसमान

Wed, 26 Apr 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Welder's son Shivam touched the sky
मुजफ्फरनगर। हौसला हो तो मुश्किलें मुसाफिर को मंजिल हासिल करने से नहीं रोक सकती। बुढ़ाना शुगर में वेल्डर राकेश पाल के बेटे शिवम पाल ने कड़ी मेहनत से 12वीं में जिला टॉप कर खुद को साबित कर दिखाया। कंप्यूटर इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले होनहार का कहना है कि लक्ष्य बनाकर मेहनत करने से ही कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन

बुढ़ाना शुगर मिल में वेल्डर राकेश पाल शहर के कूकड़ा के हरिनगर में रहते हैं। उनका परिवार मूल रूप से थानाभवन के रायपुर गांव का रहने वाला है।
शिवम ने पीसीएम ग्रुप में 474 अंक हासिल कर जिला टॉप किया। उनका परिवार 2016 में शहर में शहर में आकर रहने लगा था। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाई की। कामयाबी का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। छात्रा की माता अविका की माता सुनीता पाल गृहणी हैं। शिवम का कहना है कि उन्होंने केवल गणित विषय की कोचिंग की थी। इसके अलावा किसी विषय में उन्हें कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रोजाना सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई की
शिवम का कहना है कि किसी को भी कभी पढ़ाई को लेकर तनाव नहीं लेना चाहिए। बल्कि हर विषय को आनंद के साथ पढ़ना चाहिए। स्कूल और कोचिंग में जो भी पढ़ा, उसका घर पहुंचकर रिवीजन करते थे। इसी से उन्हें कामयाबी मिली है। रोजाना सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई से कामयाबी मिली।
----------------------------
इनसेट
शिवम पाल का स्कोर कार्ड
विषय अंक
हिंदी 96
अंग्रेजी 92
गणित 96
भौतिक विज्ञान 96
रसायन विज्ञान 97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed