फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wedding cards have arrived, but how will one go

शादी के कार्ड तो आ गए, लेकिन कोई जाएगा कैसे

Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Wedding cards have arrived, but how will one go
शादी के कार्ड तो आ गए, लेकिन कोई जाएगा कैसे
विज्ञापन

जानसठ। शादी समारोह के कार्ड रिश्तेदारियों और परिचितों के यहां से आ तो गए, लेकिन कोई भी शादी समारोह में नहीं जा सकेंगे। लॉकडाउन में बिना कार्यक्रमों के ही सूनेपन में शादियां होंगी। पुलिस प्रशासन ने भी शादियों के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों लड़के व लड़कियों की शादियां हैं। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी 31 मार्च तक व 14 अप्रैल से पूर्व विवाह के कार्यक्रम निर्धारित हैं। शादियों की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक-एक लाख रुपयों में बैंक्वेट हाल व मंडप के सजावट के लिए खर्च भी हो चुके हैं। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां से कार्ड भी आ गए हैं। अचानक कोरोना वायरस के फैलने तथा इस वायरस से लोगों के जीवन को बचाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को रात 12 बजे से पूरे देश को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन करने की घोषणा की थी। पीएम की इस घोषणा से शादी वाले परिवार मायूस हो गए थे। उनकी शादियों की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। पुलिस प्रशासन ने अब शादी समारोह के कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए शादियों के कार्ड तो आ गए, लेकिन कोई भी शादी समारोह में नहीं जा सकेगा। इस कोरोना वायरस ने शादियों के कार्यक्रमों को सुनसान बना दिया है। लॉकडाउन में अब शादियां सूनेपन में होंगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं इंस्पेक्टर
कोरोना वायरस को लोगों से बचाने तथा लॉकडाउन का पालन कराने को शादी समारोह के अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिन परिवारों में शादियां हैं, वे बिना कार्यक्रम के ही शादियां कर सकते हैं। परिवारों में भीड़भाड़ नहीं होनी चाहिए योगेश शर्मा, इंस्पेक्टर, थाना जानसठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक
कोरोना वायरस एक महामारी है, इस महामारी से बचने के लिए भीड़भाड़ के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होने चाहिए। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने घरों में ही मौजूद रहें, बाहर कतई ना निकलें। घरों में साफ सफाई रखें। हाथों को अच्छी से तरह से धोएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। डॉक्टर अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जानसठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed