{"_id":"68e2db6db0d717d0690a380d","slug":"weather-hits-2238-people-sick-from-city-to-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155877-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मौसम की मार, शहर से गांव तक 2238 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मौसम की मार, शहर से गांव तक 2238 बीमार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में 2238 मरीजों ने उपचार कराया। वायरल बुखार और गले में खराश सहित त्वचा रोगियों की अधिकता रही।
रविवार को स्वास्थ्य मेलों में 2238 रोगियों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई, जिनमें 930 पुरुष, 779 महिलाएं और 529 बच्चे शामिल रहे। बताया कि वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 500 से अधिक रही जबकि त्वचा रोग से पीड़ित 709 मरीजों ने भी उपचार कराया।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इसलिए विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि का प्रकोप बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों ऐसे रोगों से बचने के लिए जरूरी है कि घर और आसपास पानी एकत्र न होने दें। अन्यथा जमा हुए पानी में मच्छर का लार्वा पैदा होने की आशंका रहती है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, एपीडेमियोलाजिस्ट डॉ.शमशेर आलम, यूनीसेफ की डीएमसी तरन्नुम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में 113 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि गांव सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर, रामराज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले में 113 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई का वितरण किया गया। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए। 40 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी स्वास्थ्य मेले में की गई। इस दौरान डॉ. नदीम, डॉ. सुषमा शर्मा, अब्दुल कलीम, गंभीर, जावेद का सहयोग रहा।
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 40 मरीजों की जांच
पुरकाजी। क्षेत्र की गांव शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बुखार, सर्दी, नजला जुकाम, चर्म रोग, एलर्जी, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भवती महिलाओं समेत 40 मरीजों की जांच की गई। फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा, नीलम देवी मौजूद रहीं।