{"_id":"5e9b2e928ebc3e711a36d080","slug":"we-will-beat-corona-muzaffarnagar-news-mrt478269878","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम कोरोना को हराकर रहेंगे: बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम कोरोना को हराकर रहेंगे: बालियान
विज्ञापन
हम कोरोना को हराकर रहेंगे: बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि भारत कोरोना को हराकर रहेगा। हमारा जिला कोरोना का हराने में सबसे आगे रहेगा। उन्होंने अब तक के प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। राज्यमंत्री ने शिव चौक पहुंचकर पुलिस कर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने शिवचौक पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पुलिसकर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग का जो मंत्र बताया है पूरी दुनिया उसका लोहा मान रही है। मोदी विश्व के ऐसे नेता हैं, जो देश के साथ पूरी दुनिया की चिंता कर रहे हैं। दुनिया के शक्तिशाली देश उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने में भारत पूरी तरह सफल होगा। इसी के साथ हमारा जिला कोरोना पर सबसे पहले विजय प्राप्त करेगा। उन्होंने प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों, चिकित्सकों, सफाई कर्मियों की सेवा को अमूल्य बताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में इनका योगदान सराहनीय है। देश के प्रत्येक नागरिक को इन पर गर्व होना चाहिए। गरीबों की मदद के लिए दिन रात लगे लोगों का भी उन्होंने आभार जताया। बालियान ने कहा कि हमारे जनपद में दान दाताओं की कमी नहीं है।