फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We have to protect our mother tongue: Deobandi

अपनी मातृभाषा की रक्षा स्वयं करनी होगी: नवाज देवबंदी

Wed, 09 Nov 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
We have to protect our mother tongue: Deobandi
कायर डॉ. नवाज देवबंदी - फोटो : DEVBAND
देवबंद। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा की रक्षा स्वयं करनी होगी। अपनी भाषा, संस्कृति की रक्षा और उसको बढ़ाना देने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

उर्दू दिवस के अवसर पर दिए बयान में डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि बच्चों को किसी भी स्कूल, कॉलेज में भेजें, लेकिन याद रखें कि उन्हें उर्दू जरूर पढ़ाएं। क्योंकि हमारे बुजुर्गों ने बड़ी कुर्बानियां देकर उर्दू की हिफाजत की और उसे हम तक पहुंचाया। इसलिए अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम बुजुर्गों की इस अमानत को पहले से बेहतर तरीके से अपनी पीढ़ियों तक पहुंचाएं। नवाज देवबंदी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर उर्दू लिपि को अपनाने का संकल्प लें साथ ही उर्दू प्रेमी और उर्दू प्रशंसक सभी शहरों और प्रांतों में उर्दू दिवस के अवसर पर लोगों से उर्दू पढ़ने और बोलने तथा उर्दू लिपि को अपनाने पर जोर दें। तभी हम उर्दू का हक अदा कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज जब उर्दू दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है, तो नई पीढ़ी को अपनी राष्ट्रभाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed