फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We have kept the report card, will get the blessings of the public: Bhupendra Chaudhary

हमनें रख दिया रिपोर्ट कार्ड, जनता का मिलेगा आशीर्वाद : भूपेंद्र चौधरी

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
We have kept the report card, will get the blessings of the public: Bhupendra Chaudhary
मुजफ्फरनगर। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा शुरू की गई है। हमने अपना रिपोर्ट कार्ड रख दिया है, जनता का विश्वासन भाजपा के साथ है। सूबे में बिजली सप्लाई के वीआईपी कल्चर को भी भाजपा ने खत्म किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा में भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा पर व्यापक कार्य किया गया। बिजली की पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू कर दी गई है। पहले भेदभाव था, लेकिन भाजपा ने सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास की नीति के साथ कार्य शुरू किया। यात्रा में चार करोड़ से अधिक लोगों से संवाद का कार्य किया जा रहा है। सपा, रालोद ने 2019 में भी गठबंधन कर देख लिया है, जीत भाजपा की हुई थी। उनका गठबंधन दलों का है और हमारा गठबंधन दिलों का हैं।
विज्ञापन

भाजपा के समर्थन में खड़े हो गए किसान : संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जनविश्वास यात्रा ने साफ कर दिया है कि किसान भाजपा के साथ खड़े हैं। गंगा बैराज से रोहाना तक यात्रा में किसानों ने जोश दिखाया। आमजन भाजपा के साथ खड़ा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति से भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नहीं रोक सकेगा भाजपा का विजय रथ : मोहित बेनीवाल
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कोई भी विपक्षी दल भाजपा का विजय रथ नहीं रोक सकेगा। सूबे में भाजपा की सरकार बननी तय है। भाजपा ने पौने पांच साल में प्रत्येक वर्ग के हित में नीतियां बनाई और उनका क्रियान्वयन किया। जनता ने अपना पूरा विश्वास पार्टी के साथ दिखाया है। जन विश्वास यात्रा से इसकी झलक मिल गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed