{"_id":"5f53d6978ebc3e439f38c65b","slug":"waterlogging-on-roads-due-to-rain-muzaffarnagar-news-mrt499847370","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन
शहर की एसडी कालेज मार्किट की दुकानों के बहार भरा बारिश का पानी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश से सड़कों पर जलभराव
मुजफ्फरनगर। शनिवार दोपहर में हुई तेज बारिश से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। तेज बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। पूरे शहर का पानी एकत्र होता हुआ शिव चौक पर पहुंचा तो हर ओर भारी जलभराव हो गया। आवागमन के दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक घंटे को रास्ते बंद हो गए।
कई दिनों से बरसात नहीं होने के कारण लोग गरमी से हाल बेहाल हो रहे थे। शनिवार दोपहर तक भी धूप खिली थी। करीब दो बजे तेज हवा चली और बादल घिर के आए। इसके साथ ही तेज बारिश हुई। बरसात होने से लोगों को उमसभरी गरमी से राहत मिली। दूसरी तरफ सड़कों पर पानी भर जाने से रास्ता जाम की स्थिति बन गई। तेज बारिश के चलते शहर में पानी निकासी होने तक शिव चौक, महावीर चौक और प्रकाश चौक पर पानी भर गया। शहर के निचले इलाकों में कॉलोनियों में पानी भरने से आम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पूरे शहर का पानी एकत्र होता हुआ शिव चौक पर पहुंचा तो हर ओर भारी जलभराव हो गया। कई स्कूटी पानी में फंसने से बंद हो गई। लोगों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। एक घंटे तक बारिश के कारण शहर में आवागमन अवरुद्ध ही रहा। पानी उतरने के बाद ही आवागमन पूरी तरह बहाल हुआ। कई दिन से बारिश नहीं होने से मौसम में लगातार उमस बढ़ रही थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश से आम आदमी को राहत मिली है।

एसडी कालेज मार्किट पर बारिश से हुए जलभराव से गुजरती लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मालवीय चौक पर जलभराव से गुजरते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी कालेज मार्किट पर बारिश से हुए जलभराव से गुजरती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर में बारिश से हुए जलभराव से होकर गुजरता बाइक सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन