Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Waterfalls on Ansari Road of Muzaffarnagar

सड़क और नाले की बदहाली पर विधायक को घेरा

Sat, 15 Dec 2018 12:25 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 15 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Waterfalls on Ansari Road of Muzaffarnagar
यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस से वार्ता करते शहर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
बदहाल हो चुकी अंसारी रोड को लेकर स्थानीय दुकानदारों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए दुकानदारों ने हंगामा करते हुए शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल का घेराव किया। बाद में नगर पालिका से जेसीबी मंगवाकर नाले की सफाई कराई गई। शहर की व्यस्ततम सड़कों में शामिल अंसारी रोड को सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब चार माह पहले तोड़ा गया था। तब से यह सड़क टूटी पड़ी है। सड़क निर्माण नहीं होने से गड्ढों और धूल के कारण स्थानीय दुकानदारों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। नालों के ओवरफ्लो हो जाने से दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है। दरअसल रुड़की रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। इसलिए इनका पानी रोका गया है। अंसारी रोड के नाले भी रुड़की रोड के नाले में आकर मिलते हैं। जलनिकासी नहीं होने के कारण अंसारी रोड के नाले ओवरफ्लो हो गए और गंदा पानी रास्ते में भर गया।
विज्ञापन


टूटी पड़ी सड़क के गड्ढों ने तालाब का रूप धर लिया और दुकानों के पास जलभराव हो गया। शुक्रवार दोपहर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश फैल गया और वहां से निकल रहे नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की गाड़ी रुकवा ली। घेराव कर विधायक को टूटी सड़क और जलभराव की स्थिति दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार पवन वर्मा, इकबाल अहमद, विजय अरोड़ा, रामलाल, बिट्टू, अंकित, गौरव आदि ने बताया कि कई दिनों से यही स्थिति है। दुकानों के सामने जलभराव होने से कारोबार ठप हो गया है। विधायक ने नगर पालिका के अधिकारियों को फोन पर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सफाई निरीक्षक उमाकांत शुक्ला जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और बंद किए गए नाले को खुलवाया।


विधायक ने जल निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और उन्हें जल्द ह्यूम पाइप और सड़क निर्माण का कार्य कराने के निर्देश दिए। जलनिकासी शुरू हो जाने के बाद विधायक मौके से चले गए। नगरपालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी ने बताया कि जल निगम नालों में ह्यूम पाइप डालने का काम कर रहा है। निर्माण की वजह से नालों का पानी रोका गया था। इसलिए वह सड़क पर आ गया था। नाला खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed