फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water wasting due to negligence of water

जलनिगम की लापरवाही से पानी हो रहा बर्बाद

Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water wasting due to negligence of water
मोरना। शुकतीर्थ में जल निगम की लापरवाही के चलते पीने का पानी नालियों में बह रहा है। वहीं जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जलनिगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

शुकतीर्थ निवासी भोले शास्त्री, सुंदर सिंह, नीरज बालियान, प्रधान सुशील शर्मा, मालती सिंह, प्रकाशी, विनोद शर्मा चेयरमैन, जयवीर सिंह, विकास, विजय, मनीष आदि ने बताया कि विश्वकर्मा धर्मशाला के सामने जल निगम विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति करने के लिए भूमिगत पाइप लाईन दबा रखी है। विगत दो सप्ताह से पाइप लाईन फटने हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। जिसकी जानकारी जल निगम विभाग कर्मचारियों को समय से देकर जल की बर्बादी रोकने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पानी की बर्बादी और आसपास के घरों में रहने वाले ग्रामीणों को जल भराव की वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पानी की बर्बादी रोकने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed