फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water was removed by digging a drain, soon the road will be built

नाला खुदवाकर पानी निकलवाया, जल्द बनेगा मार्ग

Sat, 21 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water was removed by digging a drain, soon the road will be built
भनवाड़ा में मार्ग पर गिरवाई गई मिट्टी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। आखिरकार भनवाड़ा गांव को जलभराव की समस्या से निजात मिल गई। प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर कच्चे नाले की खोदाई कराकर जलनिकासी कराई। गड्ढों को मिट्टी से भरवा दिया गया है। जल्द ही गांव में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार के निर्देश पर हल्का लेखपाल संजय गोस्वामी भनवाड़ा पहुंचे। जलभराव वाले क्षेत्र के लोगों से समस्या के विषय में जाना। ग्राम प्रधान रजिया बेगम के पति उस्मान भी मौके पर पहुंचे। तय किया गया कि पहले कच्चे नाले की खोदाई कराकर पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

जेसीबी मंगवाकर खोदाई कराई गई और मार्ग पर मिट्टी डलवाने का कार्य किया गया। लेखपाल ने बताया कि करीब 100 मीटर कच्चा नाला खुदवाकर पानी निकलवा दिया गया है। भनवाड़ा में मार्ग की स्थिति अधिक खराब है, इस वजह से यहां पर पहले मार्ग की मरम्मत होगी। प्रधान को खड़ंजा या सीसी रोड लगवाने की बात कही गई है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
मंडावली खादर से वैली माजरा तक जाने वाले करीब 17 किमी मार्ग की हालत खस्ता है। भनवाड़ा गांव में गड्ढे और जलभराव के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया था। गड्ढे में ई-रिक्शा पलट जाने के कारण छात्रा फातिमा की दबकर मौत हो गई थी। गांव में गम और गुस्से का माहौल भी बन गया था।
बच्चों को उठानी पड़ रही परेशानी
रतनपुरी निवासी शिक्षक आदेश सोम का कहना है कि स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग से गुजरना दूभर है, गड्ढों में बच्चों की साइकिल भी गिर जाती है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। सड़क का निर्माण कार्य कराना चाहिए।

कोट..
नाला खुदवाकर जलनिकासी करा दी गई है। जल्द ही मार्ग को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा। - अरुण कुमार, एसडीएम

भनवाड़ा में नाले की खोदाई के लिए पहुंची जेसीबी

भनवाड़ा में नाले की खोदाई के लिए पहुंची जेसीबी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मिट्टी डाले जाने के बाद भनवाड़ा मार्ग

मिट्टी डाले जाने के बाद भनवाड़ा मार्ग- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भनवाड़ा में खुदवाया गया नाला

भनवाड़ा में खुदवाया गया नाला- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed