फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water Tap in house but people still buying drinking water: Drinking water spreading disease in Khatauli of Muzaffarnagar

घर में नल, फिर भी खरीदकर पी रहे जल: मुजफ्फरनगर के खतौली में बीमारी फैला रहा पेयजल

Wed, 23 Mar 2022 05:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Mar 2022 05:18 PM IST
सार

 मुजफ्फरनगर में खतौली नगर से सटे शेखपुरा और भूड़ गांव की करीब 50 हजार की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। प्रधान हाजी हारूण का कहना है कि पानी बेहद प्रदूषित है। सरकारी नल का पानी भी खराब है। प्रदूषण विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Water Tap in house but people still buying drinking water: Drinking water spreading disease in Khatauli of Muzaffarnagar
खतौली के गांव शेखपुरा में नल से निकलता खराब पानी व गांव में पानी के कैम्पर देते हुए - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली नगर से सटे शेखपुरा और भूड़ गांव की करीब 50 हजार की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। अधिकतर घरों में नल हैं, लेकिन भूगर्भ जल प्रदूषित होने के कारण ग्रामीण पानी नहीं पी सकते। ग्रामीणों को पीने के लिए कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं। सरकारी हैंडपंपों का पानी भी खराब है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। प्रदूषित पेयजल के कारण बीमारियां बढ़ रही है। पेट से संबंधित बीमारियां दोनों गांव में सबसे अधिक है। हैंडपंपों से पीले रंग का पानी निकल रहा है। दो दशक पहले जलनिगम ने दोनों गांव को पानी सप्लाई करने के लिए ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया था, लेकिन अभी तक सप्लाई नहीं मिली है।
विज्ञापन


समस्या बढ़ी तो लग गए पानी के प्लांट
प्रदूषित पेयजल की समस्या का समाधान तो नहीं हुआ, लेकिन पानी के प्लांट जरूर बढ़ गए। खतौली के आसपास ऐसे कई प्लांट लग गए, जिनसे इन दोनों गांव में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नल का पानी भी खराब
भूड़ के प्रधान हाजी हारूण का कहना है कि पानी बेहद प्रदूषित है। सरकारी नल का पानी भी खराब है। प्रदूषण विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।

खराब भूजल बना है समस्या
शेखपुरा के प्रधान रविदत्त का कहना है कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वाटर कूलर लगवाए गए हैं, लेकिन भूजल की स्थिति बेहद खराब है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

पीने लायक नहीं पानी
शेखपुरा के व्यापारी हरिओम टंडन का कहना है कि प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। भूजल पीने लायक नहीं है।

बीमारी फैला रहा पेयजल
शेखपुरा के चंद किरण सैनी का कहना है कि हैंडपंप से निकलने वाला पानी बीमारियां फैला रहा है। पशु भी बीमार हो रहे हैं।

खरीदकर पी रहे पानी
भूड़ के इस्लाम का कहना है कि प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों को पानी भी खरीदकर पीना पड़ रहा है। हालात खराब है।

जांच कराए प्रशासन
भूड़ के दीनू मलिक का कहना है कि शुगर मिल के टैंक की वजह से गांव में पेयजल प्रदूषित है। प्रशासन को जांच करानी चाहिए।

पेयजल की कराएंगे जांच
एसडीएम जीत सिंह राय का कहना है कि दोनों गांव के पेयजल की जांच कराई जाएगी। पानी पीला आने की शिकायत मिली है, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed