फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water supply stalled for a week, people upset

Muzaffarnagar News: एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

Wed, 28 Dec 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Water supply stalled for a week, people upset
मोरना। भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक और सुभाष चौक में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर शीघ्र समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू के नगर अध्यक्ष चौधरी उदयवीर सहरावत ने बताया कि नेहरू चौक और सुभाष चौक बड़ी आबादी के मोहल्ले हैं। नगर पंचायत की ओर से दोनों मोहल्लों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति दिन में दो समय की जाती है। भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग के निर्माण के दौरान तालाब की पुलिया टूट कर नीचे दब गई। इसके नीचे पानी की पाइपलाइन भी फट गई है। इससे पेयजल की आपूर्ति भी बंद हो गई है। नगर पंचायत कार्यालय पर कई बार शिकायत के बावजूद पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है। पेयजल आपूर्ति ठप्प हो जाने से नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी ब्रिसपाल सिंह, अनिल कुमार, बृजवीर सिंह, विपिन कुमार, जगदीश, कमरुज्जमा, दिलशाद, धनवीर, प्रमोद, हरवीर, सुधीर, भूपेंद्र, वीरेंद्र आदि ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति को बहाल करने की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed