फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water released from Uttarakhand into Ganganahar, Solani in spate

उत्तराखंड से गंगनहर में छोड़ा पानी, सोलानी उफान पर

Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water released from Uttarakhand into Ganganahar, Solani in spate
पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में आया पानी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। कार्तिक गंगा स्नान के लिए उत्तराखंड में गंगनहर से पानी छोड़े जाने से सोलानी उफान पर आ गई है। नदी में लगातार पानी बढ़ने से खादर क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में भी पानी घुसने लगा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में 16 नवंबर से कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए श्रद्धालु शुकतीर्थ पहुंचने शुरू हो गए हैं। मेले का मुख्य स्नान 19 नवंबर को है। सोलानी में पानी काफी कम होने के कारण स्नान में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी के मद्देनजर प्रशासन द्वारा उत्तराखंड शासन से गंगनहर से सोलानी में पानी छोड़ने का अनुरोध किया गया था। उत्तराखंड से सोलानी में पानी छोड़ दिया, जिससे सोलानी में उफान आ गया है।
विज्ञापन

सोलानी में पानी आने से खादर क्षेत्र के गांव रजगल्लापुर, रामनगर, शेरपुर नंगला, भदौला-भदौली, अलमावाला, जिंदावाला, चमरावाला, सुहेली, चांचक, पांचली और फरखपुर के खेतों में पानी घुसने लगा है। क्षेत्र के बीडीसी सदस्य राजेंद्र पांचली, राजू प्रजापति, साधुराम, सतनाम सिंह, कृष्णपाल, यादराम, बिजेंद्र सिंह और महकार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि सोलानी में यदि पानी और बढ़ता है तो खादर क्षेत्र के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, हल्का लेखपाल सोमनाथ ने बताया कि गंगास्नान के चलते शुकतीर्थ के लिए सोलानी में पानी छोड़ा गया है। खतरे वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुरा जदीद में गंगा घाट का किया निरीक्षण
रामराज। क्षेत्र के धर्मपुरा जदीद में कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन होता है, जो इस बार कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद हो रहा है। मेला मुख्य गंगा स्नान से तीन दिन पहले शुरू हो जाता है, जो गंगा स्नान वाले दिन संपन्न होता है। गंगा स्नान मेले के लिए खादर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों द्वारा कमेटी का गठन कर तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी के अध्यक्ष ग्राम हंसावाला के प्रधान के पति मदनपाल ने बताया कि गंगाघाट तक पहुंचने के लिए करीब छह किमी लंबे रास्तों का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ जानसठ शकील अहमद ने धर्मपुरा जदीद में लगने वाले मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी देहात ने पुलिस के लिए शिविर लगाने के लिए भी स्थान चिह्नित किया। इस दौरान रकम सिंह, अमरदीप, बरन सिंह, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed