फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water reduced in Solani river, but no problems

सोलानी नदी में पानी कम होने से ग्रामीणों मिली राहत

Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Water reduced in Solani river, but no problems
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोलानी नदी में पानी कम हुआ, लेकिन मुसीबतें नहीं
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उफान पर आई सोलानी नदी में पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन ग्रामीणों की दिक्कतें अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मगर ,गांवों के रास्ते और खेतों में अभी भी पानी भरा होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को उत्तराखंड की पहाड़ियों से छोड़े गए पानी से बृहस्पतिवार को सोलानी नदी उफान पर आ गई थी। पानी शुक्रवार को नदी से बाहर निकलकर खेतों और कई गांवों के रास्तों पर भर गया था। कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए थे। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर रपटे पर पानी आ जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, शुक्रवार को पानी गांव रामनगर, रजगल्लापुर, नगला, पांचली, भदौला, भदौली, सुहेली, अलमवाला, जिंदा वाला, चांचक, चमरावला आदि गांवों के रास्तों व गलियों में भर गया था, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो जाने से ग्रामीण घरों में ही कैद होकर रह गए थे। पानी गांव रजगल्लापुर, शेरपुर नगला आदि गांवों के स्कूलों व कई घरों में भी घुस गया था। पुरकाजी लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर रपटे पर भी करीब दो फुट पानी आ जाने राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

शनिवार को पानी कम होने जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी कम होने से आवागमन चालू हो गया है। मगर, जंगलों व खेतों में कई कई फुट पानी भरा होने पर ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे पशुओं के लिए चारा नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार बोहड़ सिंह, प्रधान सुनील कुमार बारी, जगतार सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, राजेश गुर्जर, साधू राम, बिजेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि पानी खेतों में पानी भरे हुए एक सप्ताह से भी ज्यादा गुजर गया है. जिससे खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसलें पूरी तरह बर्बाद होने लगी हैं। ज्वार की फसल खराब हो जाने से पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या आ गई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि पानी कम होना शुरू हो गया है। रविवार शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। लेखपाल सोमनाथ का कहना है कि किसानों ने अपने खेतों से पानी निकलने का इंतजाम कर रखा है। खेतों में खड़ा पानी जल्द ही निकल जाएगा. जिन किसानों की फसलों को नुकसान होगा। शासन के निर्देशों पर उन किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी की सफाई करती जेसीबी मशीन।

पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी की सफाई करती जेसीबी मशीन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed