फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water receded in Solani river, trouble increased

सोलानी नदी में पानी घटा, परेशानियां बरकरार

Sun, 22 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water receded in Solani river, trouble increased
मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। सोलानी नदी में पानी धीरे-धीरे घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अभी जंगल व खेतों में जलभराव से परेशानीबढ़ रही है।
विज्ञापन

बारिश के चलते उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने से शुक्रवार को सोलानी नदी उफान पर थी। इसके चलते शनिवार को पानी गांव रजगल्लापुर, रामनगर, शेरपुर नगला, पांचली, सुहेली, जिंदा वाला, चांचक, चमरावला, अलमावाला आदि के रास्तों और जंगलों में घुस गया था। कई गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया था। रविवार को गांवों के रास्तों से पानी उतर जाने से आवागमन शुरू हो गया। हालांकि ग्रामीण खेतों में पानी भरा होने से पशुओं के लिए चारा नहीं ला पा रहे हैं। वहीं, सोलानी नदी के अंदर करीब आठ फुट पानी होने से ग्रामीणों को नाव में बैठकर नदी पार करनी पड़ रही है। कुलवंत सिंह, जोगेंद्र सिंह, देविंदर सिंह खालसा, बोहड़ सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, राजेश गुर्जर, साधू राम, बिजेंद्र सिंह, सुनील बारी, राजेश गुर्जर, सौरभ कुमार आदि का कहना है कि खेतों में पानी कम नहीं होने से फसलें बर्बाद हो गईं हैं। वहीं, पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed