फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water level of Ganga and Solani increased, flood posts alert

Muzaffarnagar News: गंगा और सोलानी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियां अलर्ट

Wed, 23 Aug 2023 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 10:25 AM IST
सार

सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी जंगलों और गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

विज्ञापन
Water level of Ganga and Solani increased, flood posts alert
गंगा के पानी से हो रहा ठोकरों का कटान स्रोत ग्रामीण

विस्तार

सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी जंगलों और गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मीरापुर में गंगा बांध से मात्र 40-50 मीटर की दूरी पर गंगा का पानी बह रहा है।

विज्ञापन


गांव रामनगर, रजकल्लापुर, रतनपुरी, शेरपुर नगला, चमारावाला, सुहेली, अलमा वाला, बनारसी वाला, भदौला के रास्तों पर बाढ़ का पानी आ गया। ग्रामीण देवेंद्र सिंह खालसा, बूटा सिंह, राजेंद्र पांचली, बोहड़ सिंह का कहना है कि इस बार उत्तराखंड से पानी ज्यादा छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

डेढ़ माह से भी ज्यादा हो गया है। बार बार पानी छोड़ने से खेतों में खड़ी करोड़ों रुपयों की गन्ना, धान, चेरी व बरसी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। परिवारों का पालन पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, मीरापुर में गंगा बांध से मात्र 40-50 मीटर की दूरी पर गंगा का पानी बह रहा है। तेज बहाव के कारण ठोकरों का कटान पिछले कई दिनों से जारी है। सिंचाई विभाग गंगा के कटान को रोकने के लिए बल्लियां लगाकर ठोकरों का बचाव कर रहा है। प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed