{"_id":"686432f31bdd959f8e0d33db","slug":"water-filled-in-village-roads-and-forests-traffic-affected-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-149054-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांवों के रास्तों और जंगलों में भरा पानी, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांवों के रास्तों और जंगलों में भरा पानी, आवागमन प्रभावित
Wed, 02 Jul 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
शुक तीर्थ गंगा खादर के गांव मजलिस पुर तोफिर के जंगल में भरा पानी। स्रोत ग्रामीण।
पुरकाजी। खादर क्षेत्र के गांवों के रास्तों पर पानी कम होने से ग्रामीणों को राहत तो मिली है लेकिन सोलानी नदी में पानी कम नहीं होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नदी पर अभी तक नाव नहीं लगाई गई है, जिससे लोगों को चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है।
जंगलों व खेतों में कई-कई फीट पानी भरा होने से ग्रामीण खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। पशुओं के लिए चारे की समस्या आ गई है। रास्तों पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। प्रधान सुनील कुमार, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, जसविंदर सिंह, यादराम प्रजापति, गुलशन कुमार, साधु राम, बिजेंद्र सिंह, ओमपाल, छोटे लाल ने बताया कि नदी में करीब 12 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। नदी पर नाव का इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है।
सड़क टूटने से आवागमन प्रभावित
पुरकाजी। गांव शेरपुर नगला व रामनगर के रास्ते पर पानी आ जाने से सड़क पूरी तरह टूटने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर रास्ते पर पेड़ डालकर अस्थायी रूप से रास्ता बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि वहां से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। तहसीलदार राधेश्याम गौंड ने मंगलवार को खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर नंगला का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ के पानी से टूटी सड़क का निरीक्षण कर ग्रामीणों से भी वार्ता कर सड़क पर बंबे डलवाकर अस्थायी रूप रास्ते को चालू करवाने का आश्वासन दिया।