फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water entered inside houses in many villages of Khadar area

खादर क्षेत्र के कई गांवों में घरों के अंदर घुसा पानी

Sat, 31 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water entered inside houses in many villages of Khadar area
मुजफ्फरनगर : पुरकाजी के खादर क्षेत्र में भरे बरसात के पानी से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खादर क्षेत्र के कई गांवों में घरों के अंदर घुसा पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तराखंड की पहाड़ियों से सोलानी नदी में छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सोलानी नदी के उफान पर आ जाने से पानी नदी से बाहर निकलकर जंगलों व खेतों सहित कई गांवों के रास्तों पर आ गया है, जिससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है और ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं।
पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर रपटे पर पानी आ जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सवेरे उत्तराखंड से 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिससे उफान पर आई खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का पानी जंगलों व खेतों में घुसने से फसलें जलमग्न हो गईं। वहीं पानी गांव रामनगर, रजगल्लापुर, नंगला, पांचली, भदौला, भदौली, सुहेली, अलमवाला, जिंदावाला, चानचक, चमरावला आदि गांवों के रास्तों व गलियों में भर गया। आवागमन बंद होने से ग्रामीण घरों में ही कैद होकर रह गए। शुक्रवार को पानी और बढ़ जाने से पानी गांव रजगल्लापुर, शेरपुर नगला आदि गांवों के स्कूलों व कई घरों में घुस गया। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर रपटे पर भी करीब दो फुट पानी आ गया, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवारों को तो अपनी बाइकें ट्रैक्टर ट्राली में रखकर पानी पार करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ जैसे विकट हालात बने हुए हैं। जंगलों व खेतों में कई कई फुट पानी भरा होने पर ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। कुलवंत सिंह, देवेंद्र खालसा, गुरमीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, जगतार सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, राजेश गुर्जर, बिजेंद्र सिंह, यादराम ने बताया कि पानी अगर और बढ़ा तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी भरे हुए एक सप्ताह से भी ज्यादा गुजर गया है, जिससे धान व गन्ने की फसलें बर्बाद होने लगी हैं। ज्वार की फसल में पैदा हो गए हैं, जिससे पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या आ गयी है। इस संबंध मेें एसडीओ अशोक जैन का कहना है कि पानी रात में कम होना शुरू हो जाएगा।

मुजफ्फरनगर : पुरकाजी क्षेत्र में स्कूल में भरा पानी।

मुजफ्फरनगर : पुरकाजी क्षेत्र में स्कूल में भरा पानी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर में रपटे पर पानी से गुजरते राहगीर।

मुजफ्फरनगर : पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर में रपटे पर पानी से गुजरते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed