{"_id":"6068b5408ebc3e76a12217be","slug":"water-coolers-and-cctv-cameras-will-be-installed-in-shahpur-muzaffarnagar-news-mrt5328797186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में लगेंगे वाटर कूलर व सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर में लगेंगे वाटर कूलर व सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
शाहपुर नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते ईओ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर में लगेंगे वाटर कूलर व सीसीटीवी कैमरे
शाहपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कोरोना से बचाव के लिए वार्ड स्तर पर निगरानी समिति गठित करने, वाटर कूलर व सीसीटीवी कैमरे लगवाने समेत लाखों रुपये के विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को चेयरमैन प्रमेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप के साथ ही वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्य चौराहे के साथ ही मुख्य सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, नालों में सीवर लाइन डलवाने, मियां वाले तालाब पर धोबी घाट बनवाने के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही तालाबों की तली से सिल्ट की सफाई कराने, तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
अब्दुल कलाम सौर ऊर्जा योजना को गति देने के साथ ही पूर्व में योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदार को अनियमितताओं के चलते ब्लैक लिस्ट किए जाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। नामित सभासद मणिकांत मित्तल ने श्रीबालाजी धाम पर सोलर लाइट लगवाने का प्रस्ताव रखा। चेयरमैन प्रमेश सैनी व ईओ सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते सभी सभासद अपने वार्ड में निगरानी समिति गठित कर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जागरूक कर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, अब्दुल कलाम अंसारी, प्रवीण प्रजापति, शाहनवाज कुरैशी, ममता सैनी, ममता सौदाई, रिहाना सैफी, रजनी शर्मा, स्नेहलता कश्यप, सचिन सिंघल, भंवरपाल कश्यप, जितेंद्र धवन और नईम अहमद मौजूद रहे।