फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning to put sugarcane on DM office in Muzaffarnagar

डीएम कार्यालय पर गन्ना डालने की घोषणा

Tue, 09 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Warning to put sugarcane on DM office in Muzaffarnagar
शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा में बैठक करते भाकियू जिलाध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम दफ्तर पर गन्ना डालने की चेतावनी
विज्ञापन

शाहपुर। गांव काकड़ा में चल रहे गन्ना क्रय केंद्र के विवाद का समाधान न होने पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने डीएम कार्यालय पर गन्ना डालने की चेतावनी दी है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को विवाद का निपटारा कराने के लिए 12 फरवरी तक का समय दिया है।

क्षेत्र के गांव काकड़ा में तितावी शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र था, जिसे कुछ समय पूर्व बंद कर वहां मंसूरपुर शुगर मिल का क्रय केंद्र स्थापित कर दिया गया, तभी से ग्रामीण इसका विरोध करते हुए गांव में दोबारा तितावी मिल का ही क्रय केंद्र लगाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और डीएम सेल्वा कुमारी जे से भी शिकायत कर मंसूरपुर मिल के क्रय केंद्र को गन्ना देने से इंकार किया था। इस प्रकरण में मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने काकड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। बैठक के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रशासन ने 12 फरवरी तक इस समस्या का समाधान नहीं कराया तो 13 को जिले के किसान डीएम कार्यालय पर गन्ना डालेंगे। बैठक में नीटू दुल्हेरा, विपिन बालियान, संदीप बालियान, बिजेंद्र बालियान, अनिल, मनोज, सुरेश सिंह, अक्षय बालियान, धर्मबीर सिंह, सोहंदर चौधरी, बलजोर सिंह और ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed